पति सहित चार के खिलाफ प्रताड़ना की प्राथमिकी

गोपालगंज : सरेया की रहनेवाली सीमा की शादी सीवान जिले के हुसैनगंज के रवि कुमार के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग की गयी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल जाते ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ […]

गोपालगंज : सरेया की रहनेवाली सीमा की शादी सीवान जिले के हुसैनगंज के रवि कुमार के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग की गयी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल जाते ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है

प्राथमिकी दर्ज: गोपालगंज. फर्जी नाम से खाता खोल कर चोरी के पैसे मंगाने को लेकर पीड़ित ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर गुहार लगायी है. बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुईया के रहनेवाले वीरेेंद्र कुमार का कहना है कि उनके ही गांव के विनोद प्रसाद और रविंद्र प्रसाद ने उनके नाम पर बैंक में फर्जी खाता खोल दिये.
तथा बाहर से इसमें पैसा मंगाने लगे. जब उन्होंने विरोध किया, तो वे लोग गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे. पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >