सड़क पर सजीं दुकानें, जाम से कौंधा शहर
गोपालगंज : दिन के 11 बजे हैं. हाॅस्पिटल रोड में कशमकश है. सवारी गाड़ियों में कोई रूमाल से पसीना पोंछ रहा है, तो कोई बाइक पर बैठा तिलमिला रहा है. लोगों में निकलने की बेचैनी है, लेकिन आखिर लोग जाये, तो कहां? शहर की हर सड़क जाम के आगोश में है. सड़कों पर सजी दुकानें […]
गोपालगंज : दिन के 11 बजे हैं. हाॅस्पिटल रोड में कशमकश है. सवारी गाड़ियों में कोई रूमाल से पसीना पोंछ रहा है, तो कोई बाइक पर बैठा तिलमिला रहा है. लोगों में निकलने की बेचैनी है, लेकिन आखिर लोग जाये, तो कहां? शहर की हर सड़क जाम के आगोश में है. सड़कों पर सजी दुकानें और अवैध पार्किंग के बीच सोमवार को शहर जाम से कराहता रहा. धूप में पसीना बहाते हर राहगीर व्यवस्था को कोसते रहे.
अरार मोड़ से लेकर आंबेडकर चौक तक और आंबेडकर चौक से पोस्टऑफिस चौक तक सर्वाधिक जाम का रहा. इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों पर भी जाम लगा रहा. खास बात यह रही कि जाम में लोग तड़पते रहे, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था और जाम से निबटने के प्रशासनिक उपाय नगण्य रहे.
क्याें लगा जाम
शहर की सड़कों पर है दुकानदारों का अतिक्रमण
जादोपुर, हॉस्पिटल रोड में सड़कों पर सजती हैं दुकानें
सड़क का 40 फीसदी हिस्सा है अवैध पार्किंग
नहीं है पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था
नहीं होता है ट्रैफिक नियमों का पालन
मिशन जुर्माने की असफलता ने बढ़ाया अतिक्रमणकारियों का मनोबल
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में जाम से निबटने के लिए विशेष रणनीति बना कर अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. प्रयास है कि शहर जाम मुक्त हो.
मृत्युंजय कुमार, एसडीओ, गोपालगंज