दो लाख नहीं मिला, तो निकाली गयी विवाहिता

गोपालगंज : दहेज में दो लाख नकद और बाइक नहीं मिली, तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पत्नी ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव की सबेया खातून […]

गोपालगंज : दहेज में दो लाख नकद और बाइक नहीं मिली, तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पत्नी ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव की सबेया खातून की शादी कटेया थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव के रहनेवाले हैदर अली के साथ दो दिसंबर, 2010 को हुई थी. दहेज के समय दो लाख नकद और बाइक की मांग की गयी थी.

ससुराल आने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच उसे दो बच्चे भी हो गये, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई. इधर, बच्चों सहित मारपीट कर निकाल दिया गया है. इधर, बरौली थाना क्षेत्र के बतरहदेह गांव की शारदा देवी की शादी थावे थाना क्षेत्र के चनावे के रहनेवाले रविंद्र कुमार के साथ 27 फरवरी, 2013 को हुई थी. दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की गयी थी. मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल जाते ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच उसे घर से निकाल दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >