अब इ-मेल व डाक से फरियादी दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायत

गोपालगंज : अब लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत इ-मेल और डाक से भी फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जन समस्याओं के ससमय निष्पादन को लेकर सरकार के द्वारा यह नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसके तहत सभी फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. फरियादी अपनी शिकायत अनुमंडलीय लोक शिकायत […]

गोपालगंज : अब लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत इ-मेल और डाक से भी फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जन समस्याओं के ससमय निष्पादन को लेकर सरकार के द्वारा यह नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसके तहत सभी फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

फरियादी अपनी शिकायत अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी या जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में बने काउंटर पर दर्ज करा सकते हैं या फिर इ-मेल, डाक या स्वयं आवेदन लेकर कार्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 60 दिनों के अंदर शिकायत का निबटारा किये जाने का प्रावधान भी सरकार के द्वारा प्रभावी बनाया गया है. फरियादी की शिकायत दर्ज कराये जाने के साथ ही उन्हें प्राप्ति रसीद मिलेगी. यदि शिकायत इ-मेल से या डाक से की गयी है, तो एसएमएस के माध्यम से प्राप्ति रसीद एवं सुनवाई की सूचना दी जायेगी.

गुरुवार ही नहीं हर दिन दर्ज हो रही शिकायत : लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत केवल गुरुवार ही नहीं बल्कि सप्ताह के सभी दिन रविवार को छोड़ कर शिकायत दर्ज की जा रही है. किसी भी दिन पहुंच कर फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. केवल गुरुवार को ही भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत फरियादियों की शिकायत दर्ज की जा रही है. शिकायत दर्ज होने के साथ ही प्राप्ति रसीद और सुनवाई की तिथि आवेदक को मुहैया करायी जा रही है.
शिव नारायण सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >