हादसा. यूपी के कुशीनगर में ट्रक व बाइक में टक्कर
विजयीपुर (गोपालगंज) : यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के बंजारिया सोनवर्षा गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. सभी विजयीपुर के सवेया गांव के रहनेवाले थे. ग्रामीणों ने बताया
कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के संदीप राम की बहन अंजू देवी के घर यूपी के पटहेरवा थाने के फुलवापटी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम अपनी बहन संगीता देवी (26 वर्ष) उसकी बेटी गुड़िया कुमारी (एक वर्ष), ममता कुमारी (18 वर्ष) को लेकर बाइक से जा रहा था. जैसे ही यूपी के कुशीनगर के बंजरिया सोनवर्षा गांव के समीप पहुंचा कि बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिससे चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
