गोपालगंज : माहे रमजान के इस मुबारक महीने में बड़ों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रख कुरान की तिलावत कर रहे हैं. जंगलिया निवासी छह साल की सादिया और सिद्दीकी रमजान में रोजे के साथ कुरान की तिलावत भी कर रही हैं. नसीम अहमद की पुत्री सादिया और फरहान अहमद की पुत्री सिद्दीकी दोनों पांचों वक्त की नमाज भी अदा करती हैं.
अपने परिजनों के साथ सुबह में सहरी करती हैं. शाम को साथ में इफ्तार में शामिल होती हैं. नन्हे रोजेदारों को देख आसपास के बड़े लोग भी रोजा नियमित रखने लगे हैं. जंगलिया ही दोनों बहनें रमजान में मिसाल बनी हैं.
