काम पर लौटे डॉक्टर मरीजों का इलाज शुरू

मांझा : तीन दिनों से हड़ताल पर रहे डॉक्टर मंगलवार को काम पर लौट गये. मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज शुरू हो गया. गौरतलब है कि घायल का इलाज नहीं होने से ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न सिर्फ तालाबंदी की, बल्कि ड्यूटी से गायब डॉ प्रमोद कुमार की जम […]

मांझा : तीन दिनों से हड़ताल पर रहे डॉक्टर मंगलवार को काम पर लौट गये. मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज शुरू हो गया. गौरतलब है कि घायल का इलाज नहीं होने से ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न सिर्फ तालाबंदी की, बल्कि ड्यूटी से गायब डॉ प्रमोद कुमार की जम कर धुनाई भी की थी.

इस मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी, फिर भी आक्रोशित डॉक्टर इलाज ठप करते हुए हड़ताल पर उतर गये. इधर, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू हो गया. पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे तक ओपीडी में 30 मरीजों का इलाज हुआ.

ड्यूटी पर नहीं आये डॉक्टर नौशाद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ नौशाद आलम ड्यूटी पर नहीं आये. हालांकि इलाज चिकित्सा प्रभारी ने स्वयं किया. डॉक्टर के नहीं आने से आम लोगों में चर्चा थी कि ड्यूटी से गायब रहना यहां डॉक्टरों की आदत बन गयी है जिस पर प्रशासन ने कभी रोक लगाने का प्रयास नहीं किया.
क्या कहते हैं अधिकारी
ओपीडी एवं इमरजेंसी दोनों जगह इलाज शुरू कर दिया गया है. मरीजों को कोई परेशानी नहीं है.
डॉ शक्ति सिंह, चिकित्सा प्रभारी, मांझा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >