एक लाख रुपये नहीं मिला तो बेघर हुईं विवाहिताएं

गोपालगंज : दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है. पत्नियों ने अपने-अपने पतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरौली थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव की रहनेवाली गीता देवी की शादी 14 मई, 2015 को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के […]

गोपालगंज : दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है. पत्नियों ने अपने-अपने पतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरौली थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव की रहनेवाली गीता देवी की शादी 14 मई, 2015 को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव के रहनेवाले पप्पू यादव के साथ हुई थी. ससुराल जाते ही दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी.

इतना ही नहीं समय बीतने के साथ ही प्रताड़ना बढ़ती चली गयी. उसने घटना की जानकारी जब अपने मायके में दी, तो उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया है. कई पंचायती हुई, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला, तो पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. वहीं,

मांझा थाना क्षेत्र के छितौना गांव की सहाना परवीन की शादी नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा के शफी अहमद के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे. नहीं मिला, तो प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने पति सहित चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >