सवारी गाड़ी में 20 बोतल शराब जब्त

सफलता . आरपीएफ ने छापेमारी कर यूपी के तस्कर को पकड़ा थावे : सासामुसा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सोमवार को गोरखपुर से सीवान जा रही सवारी गाड़ी 75010 में छापेमारी कर सघन जांच की. इस दौरान आरपीएफ ने एक बैग में रखी 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार […]

सफलता . आरपीएफ ने छापेमारी कर यूपी के तस्कर को पकड़ा

थावे : सासामुसा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सोमवार को गोरखपुर से सीवान जा रही सवारी गाड़ी 75010 में छापेमारी कर सघन जांच की. इस दौरान आरपीएफ ने एक बैग में रखी 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर यूपी के सेवरही से शराब खरीद कर सीवान पहुंचाने जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर यूपी के गोरखपुर जिले के राजघाट के रहनेवाले बलराम प्रसाद के पुत्र शंभु वर्मा से आरपीएफ ने पूछताछ के बाद जीआरपी को सौंप दिया. छापेमारी टीम का नेतृत्व आरपीएफ के दारोगा सुरेंद्र मोहन पांडेय कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >