बिहार : साइड नहीं देने पर डॉक्टर के भाई पर जानलेवा हमला

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शशि रंजन प्रसाद के भाई पर रविवार की रात जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घायल व्यवसायी अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना ने साइड नहीं देने पर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शशि रंजन प्रसाद के भाई पर रविवार की रात जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घायल व्यवसायी अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना ने साइड नहीं देने पर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले को लेकर व्यवसायी का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चिकित्सक ने बताया कि अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना सासामुसा में अपनी एजेंसी बंद कर स्कॉर्पियों से घर जादोपुर लौट रहें थे. कोन्हवा मोड़ के पास हाइवे पर साइड को लेकर बाइक सवार से विवाद हो गया. बंजारी मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने व्यवसायी को घेर लिया. बांस-बल्ले से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक आरोपित को दबोच लिया. उधर, घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सड़क पर साइड लेने को लेकर मारपीट हुआ या पहले से किसी तरह का विवाद था, इसको लेकर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >