बेकार गयी रविवार की छुट्टी

गोपालगंज : बिजली ने नाक में दम कर दिया है. न दिन में बिजली मिल रही और न रात को. महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी दरवाजे पर पंखे झलते नजर आ रहे हैं. आक्रोश पनप रहा है, लेकिन बिजली अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. रविवार को दिन में पांच घंटे की कटौती […]

गोपालगंज : बिजली ने नाक में दम कर दिया है. न दिन में बिजली मिल रही और न रात को. महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी दरवाजे पर पंखे झलते नजर आ रहे हैं. आक्रोश पनप रहा है, लेकिन बिजली अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. रविवार को दिन में पांच घंटे की कटौती से लोग बिलबिला उठे. शहर के बंजारी में फ्यूज उड़ने के कारण रात भर बिजली रही गुल, जिससे लोग रात भर नहीं सो सके. ऊमस भरी गरमी में बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश पनप रहा है.
छुट्टी का मजा किरकिरा : बच्चे गरमी की छुट्टियों का इंज्वाय नहीं कर पा रहे हैं. बदन झुलसानेवाली गरमी में बच्चे बाहर कम निकल रहे हैं. ऐसे में इंडोर गेम खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं.
बिजली संकट इंडोर गेम पर भी भारी पड़ गया है. स्थानीय फाॅल्ट तो कभी गोपालगंज से कटौती हो रही है. सुबह सात बजे बिजली गुल हुई, तो 7:30 बजे मिली, जिससे घंरों में पानी की समस्या लोगों ने झेली. दोपहर को हद हो गयी. सीधे तीन घंटे की कटौती से लोग घरों से बाहर आ गये. घरों की छांव में महिलाएं पंखा झलती रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >