क्रेडिट कार्ड से करें आरक्षित टिकट बुकिंग

गोपालगंज : रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अब आरक्षण काउंटर पर क्रेडिट कार्ड से भी आरक्षित टिकट मिल जायेगा. कार्ड से टिकट लेना भी सस्ता है. रेलवे के आरक्षित काउंटर से टिकट लेने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. यानी प्रति टिकट पर 30 रुपये की बचत होगी. यह नियम एक जून से लागू […]

गोपालगंज : रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अब आरक्षण काउंटर पर क्रेडिट कार्ड से भी आरक्षित टिकट मिल जायेगा. कार्ड से टिकट लेना भी सस्ता है.

रेलवे के आरक्षित काउंटर से टिकट लेने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. यानी प्रति टिकट पर 30 रुपये की बचत होगी. यह नियम एक जून से लागू हो गया है. इसके लिए काउंटरों पर स्वैप मशीन लगायी जा रही है. गोपालगंज में भी जल्द ही मशीन लग जायेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार, रेल मंत्रालय ने यह सुविधा लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए दी है. अब तो अधिकतर लोग क्रेडिट या डेविट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं.
इ-टिकट लेने पर भी बैंक एकाउंट से ही पैसा कटता है. लेकिन, आरक्षण काउंटर पर लोगों को नकद भुगतान करना पड़ता है. इस व्यवस्था में परेशानी होती है. अब इन सब से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा. आम जनता को टिकट के लिए पैसा लेकर नहीं चलना पड़ेगा. साथ ही टिकट बुक करने में समय की बचत होगी.
काउंटरों पर लगायी जायेगी स्वैप मशीन
मिलेगी राहत
30 रुपये की होगी बचत, जेब भी सुरक्षित
जनता को नकद पैसा लेकर नहीं चलना पड़ेगा
बुकिंग काउंटरों पर छुट्टे की परेशानी से मिलेगी मुक्ति
आरक्षित टिकटों की बुकिंग में समय की होगी बचत
कम समय में अधिक आरक्षित टिकटों की होगी बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >