शहर में नाला उड़ाही का काम शुरू

गोपालगंज : इस बरसात में शहर जलजमाव की समस्या से मुक्त हो इसके लिए नगर पर्षद ने बुधवार को नाला उड़ाही का काम शुरू कर दिया है. लक्ष्य है कि माॅनसून आने के पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई कर ली जाये. पहले दिन बंजारी रोड में नाले की उड़ाही की गयी. पहले दिन […]

गोपालगंज : इस बरसात में शहर जलजमाव की समस्या से मुक्त हो इसके लिए नगर पर्षद ने बुधवार को नाला उड़ाही का काम शुरू कर दिया है. लक्ष्य है कि माॅनसून आने के पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई कर ली जाये. पहले दिन बंजारी रोड में नाले की उड़ाही की गयी.

पहले दिन मजदूरों एवं संयंत्र की संख्या कम थी, लेकिन विभाग का कहना है कि गुरुवार से अतिरिक्त्त मजदूर और संयंत्र लगाये जायेंगे. बरसात में प्रतिवर्ष शहर जलजमाव की समस्या से जूझता रहा है. शहर की एक दर्जन सड़कें, बस स्टैंड, शिक्षा कार्यालय, कोर्ट परिसर सहित कई इलाकाें जलजमाव हो जाता है. शहर में इस वर्ष यह समस्या प्री-माॅनसून की बारिश से ही शुरू हो गयी है. इस समस्या के पीछे नालों का भर जाना एवं जलनिकासी की व्यवस्था न होना मुख्य कारण रहा है.

कहते हैं अधिकारी
शहर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की उड़ाही शुरू की गयी है. यदि कहीं अतिक्रमण है, तो उसे तोड़ कर उड़ाही करायी जायेगी. हर हाल में जलजमाव की समस्या से मुक्ति के उपाय किये जायेंगे.
राजीव रंजन प्रकाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >