बेटों की तलाश में छापेमारी

बाबर अली हत्याकांड . गोली मारनेवाले पुत्रों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी गोपालगंज : चर्चित बाबर अली हत्याकांड में चार दिन बाद भी खाकी के हाथ खाली हैं. पुलिस पिता की हत्या में नामजद अभियुक्त पुत्रों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. गिरफ्तारी के लिए थावे पुलिस बाबर अली के घर और रिश्तेदारों के यहां […]

बाबर अली हत्याकांड . गोली मारनेवाले पुत्रों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

गोपालगंज : चर्चित बाबर अली हत्याकांड में चार दिन बाद भी खाकी के हाथ खाली हैं. पुलिस पिता की हत्या में नामजद अभियुक्त पुत्रों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. गिरफ्तारी के लिए थावे पुलिस बाबर अली के घर और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी करने का दावा कर रही है.
उधर, हत्या के बाद परिजनों ने परिवार के अन्य सदस्यों की जान को खतरा बताया है. बता दें कि 28 मई को थावे थाने के हरदिया गांव में बेटी को स्कूल पहुंचाने के दौरान रास्ते में बेटों ने सरेआम गोली मार कर पिता की हत्या कर दी थी. नगर थाने के जंगलिया मुहल्ले के निवासी बाबर अली ने दो शादियां की थीं. शादी के बाद हरदिया में दूसरी पत्नी के ससुराल ही रहते थे. हत्या के इस मामले में दूसरी पत्नी नाजरा खातून ने संपत्ति विवाद का आरोप लगा दिलशाद अली, इरशाद अली, मेहताज अली और फहिमा खातून पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
लाइनर के बाद मारी गयी थी गोली : परिजनों ने कहा कि बाबर अली की हत्या लाइनर करने के बाद की गयी है. गांव के ही शख्स पर हत्या के लिए लाइनर करने का शक है. पुलिस उस लाइनर की भी तलाश कर रही है, जिसने हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. हालांकि लाइनर करनेवाले शख्स का नाम परिजन और पुलिस खुल कर नहीं बता रही है. फिलहाल तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस को है.
हत्या के चार दिन बाद भी पुिलस के हाथ रहे खाली
दहशत से दोनों बेटियों ने छोड़ा स्कूल
पिता की हत्या के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं. सोमवार से बाबर अली की दोनों बेटियां गांव के स्कूल में पढ़ने नहीं गयी. पिता की हत्या के बाद बच्चियों की परवरिश और पठन-पाठन को लेकर संकट खड़ा हो गया है. बाबर अली की पत्नी नाजरा खातून ने कहा कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी पहले से दी जा रही है. पुलिस से कई बार गुहार भी लगा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >