गोपालगंज में गोपनीय ढंग से चल रही मतगणना

मतगणना की सूचना सार्वजनिक नहीं कर रहे अधिकारी मीडिया कर्मियों को भी नहीं मिल रही सूचना रुझान जानने के लिए बेताब हैं समर्थक गोपालगंज : सदर प्रखंड में मतगणना गोपनीय ढंग से चल रही है. मतगणना में प्रशासन पूरी तरह से गोपनीयता बरत रही है, ताकि मतगणना स्थल की जानकारियां बाहर तक नहीं पहुंचे. इतना […]

मतगणना की सूचना सार्वजनिक नहीं कर रहे अधिकारी

मीडिया कर्मियों को भी नहीं मिल रही सूचना
रुझान जानने के लिए बेताब हैं समर्थक
गोपालगंज : सदर प्रखंड में मतगणना गोपनीय ढंग से चल रही है. मतगणना में प्रशासन पूरी तरह से गोपनीयता बरत रही है, ताकि मतगणना स्थल की जानकारियां बाहर तक नहीं पहुंचे. इतना ही नहीं यह गोपनीयता सिर्फ आम लोग एवं प्रत्याशियों तक ही सीमित नहीं रहती. बल्कि वरीय अधिकारियों से लेकर मीडिया कर्मियों तक से मतगणना केंद्र की जानकारी गोपनीय रखी जा रही है. किसी-किसी पंचायत की मतगणना में तो समर्थकों रुझान तक नहीं मिल पाता है. सीधे मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशी को सर्टिफिकेट मुहैया
कराये जाने के बाद जीत हार की घोषणा की जा रही है. मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय के एमएम उर्दू मेमोरियल उच्च विद्यालय, तुरकाहा में चल रही है. एनएच 85 के दोनों ओर मतगणना का रिजल्ट जानने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जमी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >