gopalganj news : शहर में आंबेडकर चौक से बस स्टैंड तक भीषण जाम

gopalganj news : देर से पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात कराया सामान्य

gopalganj news : गोपालगंज. शहर में सोमवार को भीषण जाम की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. आंबेडकर चौक से लेकर राजेंद्र नगर बस स्टैंड और घोष मोड़ तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे पूरे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, अभिभावकों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले राहगीरों को झेलनी पड़ी. सुबह और दोपहर के समय स्थिति और गंभीर हो गई, जब सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. कई स्कूली वाहन और बसें जाम में फंस गयीं, जिससे बच्चे देर तक परेशान होते रहे. ऑफिस जाने वाले लोग भी समय पर नहीं पहुंच सके. बंजारी मोड़ के पास भी जाम की स्थिति गंभीर रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग, ठेला-खोमचा और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण अक्सर जाम लगता है. काफी देर बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया, तब जाकर लोगों को राहत मिली. स्थानीय लोगों ने स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >