गोपालगंज : भगत सिंह चौक पर वर्षों से जब्त वाहनों को खड़ा किया गया है. नगर थाने के द्वारा विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं एवं पशु तस्करी सहित अन्य घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक बड़े वाहनों को जब्त किया गया है. नगर थाने के सामने ही भगत सिंह की प्रतिमा की बगल में जब्त वाहनों को रखा गया है.
यहां पर प्रशासन के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन प्रशासन के द्वारा वाहनों को नहीं हटाया जा रहा है. इसके कारण सड़क का निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है. ऐसी स्थिति में सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से बरसात के दिनों में शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन के द्वारा जब्त वाहनों को नहीं हटाया जाता है, तो सड़क का निर्माण कार्य अधूरा ही रह जायेगा.
