तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति

गोपालगंज : हवा के साथ हुई तेज बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था. बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. फीडर टू के क्षेत्र में सर्वाधिक क्षति होने से तीसरे दिन भी लोगों को अंधेरे में रात […]

गोपालगंज : हवा के साथ हुई तेज बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था. बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. फीडर टू के क्षेत्र में सर्वाधिक क्षति होने से तीसरे दिन भी लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, जबकि कुचायकोट, थावे, मांझा, भोरे, बरौली समेत कई प्रखंडों में बिजली की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी है. बिजली नहीं रहने के कारण संडे की छुट्टी भी बरबाद हो गयी.

घर में पानी नहीं होने से लोग व्याकुल हो उठे. पानी भरने में ही पूरा दिन गुजर गया. मोटर बिजली के अभाव में नहीं चल पा रहा है, तो पानी के लिए भी हाहकार मचा हुआ है. उधर बिजली नहीं रहने से बड़े घरों में जेनेरेटर चला कर काम चलाया जा रहा है. बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर बाद तक ठीक होने की उम्मीद विभाग को है. बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए लगातार अभियंता कर्मचारियों के साथ लगे हुए हैं, लेकिन अत्यंत व्यापक क्षति हुई है कि दुरुस्त करने में समय लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >