गोपालगंज : प्राइवेट स्कूल यूनियन के सचिव पद पर कुंज बिहारी श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया, जबकि यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गयी. रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के परिसर में प्राइवेट स्कूल यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें शहरी क्षेत्र के स्कूल संचालक शामिल हुए. बैठक के दौरान यूनियन की नयी कमेटी का गठन किया गया. रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष,
नेयाज हुसैन एवं अफताब आलम को को-आर्डिनेटर मनोनित किया गया. नयी कमेटी के गठन के बाद नव मनोनीत सचिव कुंज बिहारी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के सभी विद्यालयों को शीघ्र ही संस्थान से जोड़ा जायेगा. इस मौके परमेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, राजमंगल यादव,
वीरेंद्र दीक्षित, बृजेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, अफरोज आलम, रेयाज साहिल, मनोज कुमार राय, मनीष सिंह, संजय प्रसाद, ओमप्रकाश पंडित, अर्जुन सिंह, विजय कुमार पटेल, शिवलाल गुप्ता, दीपक पांडेय, बीके श्रीवास्तव, सचिव कुमार, उदय प्रताप मिश्र, अफजल अली, रवि प्रियदर्शी, संटू कुमार पांडेय, राजेश कुमार, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजदू थे.
