हेडमास्टरों के वेतन पर रोक

गोपालगंज : स्कूलों में भवन निर्माण की राशि देने के बावजूद जिले के कई स्कूलों के कमरे अभी भी अधूरे हैं. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्यनारायण ने इससे संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा की तथा संबंधित हेडमास्टरों को 31 मई तक अधूरे वर्ग कक्ष को पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने वर्ग कक्ष निर्माण […]

गोपालगंज : स्कूलों में भवन निर्माण की राशि देने के बावजूद जिले के कई स्कूलों के कमरे अभी भी अधूरे हैं. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्यनारायण ने इससे संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा की तथा संबंधित हेडमास्टरों को 31 मई तक अधूरे वर्ग कक्ष को पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने वर्ग कक्ष निर्माण कार्य बाधित होने को लेकर बैकुंठपुर तथा सिधवलिया प्रखंडें के एक दर्जन हेडमास्टरों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, कृतपुरा के हेडमास्टर की लापरवाही के कारण कार्य बाधित है, जबकि राशि की पूर्ण निकासी कर ली गयी है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बामो कन्या का कार्य भी पूर्व प्रभारी एवं सचिव द्वारा पूर्ण निकासी के बावजूद बाधित है. मध्य विद्यालय, मुंजा के निर्माण कार्य बाधित का कारण हेडमास्टर की लापरवाही बतायी जा रही है. प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, प्राथमिक विद्यालय उसरी खाड़ टोला,

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बथानी टोला के वर्ग कक्ष का निर्माण पूर्व प्रभारी द्वारा पूर्ण निकासी करने के बावजूद बाधित है. सिधवलिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर के हेडमास्टर पर पूर्ण राशि की निकासी करने के बावजूद कार्य बाधित करने का आरोप है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विशुनपुर कन्या के ऊपर लापरवाही के कारण निर्माण बाधित होने का आरोप है.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंगोलपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरिया पश्चिम के हेडमास्टरों पर पूर्ण राशि निकालने के बावजूद कार्य बाधित करने का आरोप है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरपुर टेंगराही व नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, सल्लेहपुर धोबी टोला के हेडमास्टरों पर निर्माण में लापरवाही का आरोप है. विदित हो कि विद्यालय कक्ष निर्माण की राशि वित्तीय वर्ष 2009-10, 2010-11 तथा 2011-12 की है, जो कक्ष निर्माण के लिए उठा ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >