दो बहनों को पड़ोसी दे रहे अपहरण की धमकी

एसपी के जनता दरबार में 78 मामलों की हुई सुनवाई गोपालगंज : एसपी रवि रंजन कुमार यादव के जनता दरबार में 78 फरियादियों की गुहार सुनी गयी. डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्रा ने एक -एक फरियादी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया. सबसे अधिक 48 मामले जमीन […]

एसपी के जनता दरबार में 78 मामलों की हुई सुनवाई

गोपालगंज : एसपी रवि रंजन कुमार यादव के जनता दरबार में 78 फरियादियों की गुहार सुनी गयी. डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्रा ने एक -एक फरियादी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया. सबसे अधिक 48 मामले जमीन विवाद के आये थे. दूसरे नंबर पर महिला प्रताड़ना तथा छेड़खानी के मामले छाये रहे. कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के रहनेवाले भगन साह ने आरोप लगाया कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर लगाये पेड़ को दबंग जबरन काट कर खाली जमीन पर घर बना रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट की गयी.
मुकदमा किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वहीं, कुचायकोट के ही दो सगी बहनों ने जनता दरबार में पहुंच कर रक्षा की गुहार लगायी. युवतियों का कहना है कि उनके पड़ोसी अपराधी किस्म के हैं तथा लगातार अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं. वहीं, मांझा थाना क्षेत्र के सगीर आलम ने पुलिस कप्तान से रक्षा की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >