अब काउंटरों पर दर्ज होंगे लोक शिकायत के मामले

आज योगदान करेंगे कार्यपालक सहायक जून के प्रथम सप्ताह से जमा होंगे शिकायत पत्र निर्धारित समय सीमा में किया जायेगा निबटारा गोपालगंज : अब काउंटरों पर लोक शिकायत के मामले दर्ज किये जायेंगे. सरकार के द्वारा लोक शिकायत के मामलों को निर्धारित अवधि में निष्पादन किये जाने को लेकर यह व्यवस्था लागू की गयी है. […]

आज योगदान करेंगे कार्यपालक सहायक

जून के प्रथम सप्ताह से जमा होंगे शिकायत पत्र
निर्धारित समय सीमा में किया जायेगा निबटारा
गोपालगंज : अब काउंटरों पर लोक शिकायत के मामले दर्ज किये जायेंगे. सरकार के द्वारा लोक शिकायत के मामलों को निर्धारित अवधि में निष्पादन किये जाने को लेकर यह व्यवस्था लागू की गयी है. जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय में लोक शिकायत निवारण काउंटर खोल कर आवेदन जमा किये जाने तथा निर्धारित समय सीमा में आवेदनों का निष्पादन किये जाने को लेकर यह व्यवस्था की गयी है.
डीएम राहुल कुमार के द्वारा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर पदाधिकारियों की बैठक कर 12 कार्यपालक सहायकों का चयन किया गया है, जिन्हें गोपालगंज एवं हथुआ अनुमंडल एवं जिलास्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में तैनात किया गया है. सभी कार्यपालक सहायकों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, शपथ पत्र एवं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ जिला स्थापना गोपालगंज में 12 मई तक योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
इनका हुआ नियोजन
जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय गोपालगंज- वर्षा कुमारी, सुनील कुमार, रविशंकर प्रसाद, अमित कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय गोपालगंज- अतीश कुमार राम, श्री निवास मांझी, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार वर्णवाल, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय हथुआ- गोविंद कुमार, पीयूष नंदन त्रिपाठी, दीपक कुमार एवं रंजीत पांडेय का चयन लोक शिकायत निवारण शिकायत कार्यालय में किया गया है. इनके द्वारा आवेदकों के आवेदन की रजिस्ट्रेशन की जायेगी.
क्या है सेवा शर्त
कार्यपालक सहायकों का नियोजन अस्थायी रूप से एक वर्ष के लिए किया गया है. इनका कार्य संतोषप्रद नहीं पाये जाने की स्थिति में इन्हें हटाया भी जा सकता है. कार्यपालक सहायकों को मानदेय के रूप में प्रतिमाह 11345 रुपये देय होगा. वहीं, कार्यपालक सहायकों को अपने साथ कंप्यूटर एक प्रिंटर, यूपीएस एवं इंटरनेट कनेक्शन के साथ कार्यालय में योगदान करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >