शराबियों के खिलाफ गांव की महिलाओं ने बुलंद की आवाज

पंचदेवरी : गांव की महिलाआें ने एक बार फिर शराबियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है. पंचदेवरी प्रखंड खाल गांव पंचायत के गहनी गांव में शराबियों के विरुद्ध महिलाएं रविवार को सड़क पर उतर आयीं. हाथों में झाडू लेकर शराबियों एवं प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. जीविका समूह द्वारा मद्य निषेध को लेकर रैली निकाली […]

पंचदेवरी : गांव की महिलाआें ने एक बार फिर शराबियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है. पंचदेवरी प्रखंड खाल गांव पंचायत के गहनी गांव में शराबियों के विरुद्ध महिलाएं रविवार को सड़क पर उतर आयीं. हाथों में झाडू लेकर शराबियों एवं प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. जीविका समूह द्वारा मद्य निषेध को लेकर रैली निकाली गयी. रैली में गांव की महिलाओं का समर्थन देते हुए शराबियों के खिलाफ आवाज उठायी गयी. महिलाओं ने गहनी चकीया,

धूमनगर सहित कई गांव में घूम कर अपनी आवाज बुलंद की. इस दौरान महिलाओं ने जो पियेगा दारू उसको मिलेगा झाडू, शराब बंद करना है, घर को स्वर्ग बनाना है आदि नारे लगाये. इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि घर या घर के आसपास जो दारू पीते पकड़ा जायेगा उसको पुलिस के हवाले किया जायेगा. इस मौके पर जीविका के डीडीएम संदीप पांडेय, अमरजीत सिंह, अजीत कुमार, चंद्रावती देवी, सतावती देवी, वसंती देवी आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >