हजारों बोतल अंगरेजी शराब व पिस्टल बरामद

भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर महरादेउर गांव से जमीन में गाड़ कर रखी गयी हजारों बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. पुलिस को शराब की बोतलों के पास से एक विदेशी पिस्टल भी मिली है. सूचना मिलने तक शराब की बोतलों की गिनती की जा रही थी़ […]

भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर महरादेउर गांव से जमीन में गाड़ कर रखी गयी हजारों बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. पुलिस को शराब की बोतलों के पास से एक विदेशी पिस्टल भी मिली है. सूचना मिलने तक शराब की बोतलों की गिनती की जा रही थी़ पुलिस ने बताया कि बुधवार को दिन में एक महिला बाल्टी में शराब लेकर गांव आ रही थी कि गांववालों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद छापेमारी की गयी. हालांकि, महिला चकमा देकर भाग गयी. जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में शराब का जखीरा जमीन के नीचे गाड़ कर रखा गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >