गोपालगंज : कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, परिसर के बाहर अवैध कब्जा कर बैठे वकीलों के ठिकाने ध्वस्त

न्यायालय के सख्त आदेश के अनुपालन में रविवार को गोपालगंज नगर परिषद ने कोर्ट परिसर के आसपास एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के बाहर सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया.

गोपालगंज (विकास दुबे की रिपोर्ट). न्यायालय के सख्त आदेश के अनुपालन में रविवार को गोपालगंज नगर परिषद ने कोर्ट परिसर के आसपास एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के बाहर सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया. इस अभियान के दौरान न सिर्फ सड़क किनारे लगी कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया, बल्कि जर्जर भवनों के उन हिस्सों को भी तोड़ा गया जिन्हें अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया था. सबसे अहम बात यह है कि इस अतिक्रमण की जद में वे भवन और जगहें भी शामिल थीं, जहां कई अधिवक्ता (वकील) बैठकर अपना कार्य करते थे.

भारी पुलिस बल रहा तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या हंगामे से निबटने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, नगर इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा. पुलिस की मौजूदगी के कारण पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका.

प्रशासन की चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण हुआ तो खैर नहीं

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के सीधे आदेश पर की गई है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी ने दोबारा कोर्ट परिसर या सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >