पुलिस कस्टडी में पिटाई में थानेदार पर मुकदमा अंदरूनी चोट आने से मौत से जूझ रहा गरीबपिता ने सीजेएम कोर्ट में किया परिवादहाजत में बंद कर की गयी थी किशोर की पिटाई संवाददाता. गोपालगंज सिधवलिया थाने के लॉकअप में बंद कर किशोर की बेरहमी से पिटाई के मामले में पीड़ित की तरफ से सीजेएम कोर्ट में थानेदार अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया गया है. किशोर के पिता सिधवलिया थाने के बलीछापर गांव के सुदर्शन यादव ने आरोप लगाया कि उसका बेटा मोतीचंद से सोमवार की सुबह गांव के ही कुछ युवकों के साथ झड़प हुई थी. थाने में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया. थाना परिसर में कुछ लोगों की पहल पर बीच-बचाव कर मामले को खत्म करा दिया गया. इस बीच थानाध्यक्ष पहुंचे और मोतीचंद को उठा कर लॉकअप में बंद कर दिया. लॉकअप में बेटे को थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया. इसके कारण शाम तीन बजे उसकी हालत बिगड़ गयी. लॉकअप में ही बेरहमी से पिटाई के कारण वह बेहोश हो गया. बाद में पुलिस उसे सिधवलिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा, जहां से तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में डॉक्टर मिथिलेश ने इलाज किया. वह पूरी तरह से अचेत था. उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस कस्टडी में पिटाई में थानेदार पर मुकदमा
पुलिस कस्टडी में पिटाई में थानेदार पर मुकदमा अंदरूनी चोट आने से मौत से जूझ रहा गरीबपिता ने सीजेएम कोर्ट में किया परिवादहाजत में बंद कर की गयी थी किशोर की पिटाई संवाददाता. गोपालगंज सिधवलिया थाने के लॉकअप में बंद कर किशोर की बेरहमी से पिटाई के मामले में पीड़ित की तरफ से सीजेएम कोर्ट […]
