पंचायती राज के खाते में बिहार को केन्द्र से मिलेगा 67 अरब : मंगल पटना. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों के भीतर 67 अरब रूपया से अधिक राशि देगी. यह राशि राज्य की 8398 पंचायतों और 42 नगर परिषदों को मिलेगी . श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रगतिशील संघवाद के संकल्प, विकेंद्रित शासन व्यवस्था एवं भागीदारी के लिए केंद्र सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के संसाधनों में 228 प्रतिशत की वृद्धि कर देश को ऐतिहासिक परिवर्त्तन की ओर बढ़ाने का काम किया है. इसके तहत बिहार की 8398 पंचायतों को पांच वर्षों में 67 अरब और 21 नगर परिषदों को 8.28 करोड़ रूपये मिलेंगे. श्री पांडेय ने कहा कि केन्द्र सरकार और विशेष कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार की चतुर्दिक उन्नति के लिए पर्याप्त धन आवंटन की दिशा में तत्पर हैं लेकिन केंद्र से मिल रही राशि को बिहार सरकार खर्च ही नहीं कर पा रही है और इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है. बिहार के महालेखाकार ने भी अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट कहा है कि केन्द्र द्वारा जनहित के कार्यों के लिए दिये गये करोड़ों रूपये सरकार खर्च ही नहीं कर सकी.
पंचायती राज के खाते में बिहार को केन्द्र से मिलेगा 67 अरब : मंगल
पंचायती राज के खाते में बिहार को केन्द्र से मिलेगा 67 अरब : मंगल पटना. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों के भीतर 67 अरब रूपया से अधिक राशि देगी. यह […]
