गोपालगंज में 140 कातिबों के 140 लाइसेंस रद्द

गोपालगंज में 140 कातिबों के 140 लाइसेंस रद्द फोटो – 12 – रजिस्ट्री कचहरीसंवाददाता. गोपालगंजयदि आपको जमीन खरीद-फरोख्त करनी है, तो नो-टेंशन. जिले के 140 कातिबों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं. आप सीधे निबंधन कार्यालय में जाएं और वहां से 10 रुपये से सेल डीड फाॅर्म खरीद लें. फिर इस फाॅर्म को भरवा […]

गोपालगंज में 140 कातिबों के 140 लाइसेंस रद्द फोटो – 12 – रजिस्ट्री कचहरीसंवाददाता. गोपालगंजयदि आपको जमीन खरीद-फरोख्त करनी है, तो नो-टेंशन. जिले के 140 कातिबों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं. आप सीधे निबंधन कार्यालय में जाएं और वहां से 10 रुपये से सेल डीड फाॅर्म खरीद लें. फिर इस फाॅर्म को भरवा लें और किसी भी जानकार व्यक्ति या कातिब से दस्तावेज लिखवा कर अपना काम पूरा करा लें. ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी. सबसे बड़ी बात है कि आज जमीन लिखवाया और आज ही वह ऑनलाइन हो जायेगी. यानी पारदर्शिता बनी रहेगी. निबंधन विभाग ने इस नये नियम को लागू कर दिया है. इससे जिले के 560 लोग बेरोजगार हो गये हैं. इनमें कातिब, दस्तावेजनवीश, सहायक व प्रशिक्षु शामिल हैं. आम लोगों ने कहा कि अब रजिस्ट्री कराने के लिए कातिबों की चिरौरी नहीं करनी पड़ेगी.560 लोग बेरोजगार जिला दस्तावेज नवीस संघ के सचिव सुबास दूबेे ने कहा कि सरकार का यह आदेश हजारों लोगों के पेट पर लात मारने के बराबर है. जिले में 560 लोग बेरोजगार हो गये. एक परिवार में यदि पांच ही लोग हो तो चार हजार लोगों का पेट कैसे पलेगा. सरकार ने इसकी चिंता नहीं की. सरकार का यह नियम गरीब विरोधी है. इस नियम को अविलंब वापस लेना चाहिए. सैकड़ों साल से जमा जमाया रोजगार हो गया ठपदस्तावेज नवीस प्रभुनाथ सिंह, एसपी नरोत्तम, शिवनाथ शुक्ल आदि का कहना है कि उनके घर का यह पुश्तैनी कार्य है. यही रोजी-रोटी का साधन रहा है. सैकड़ों साल से चल रहे इस रोजी- रोटी के साधन को कुछ प्रश्नों में ही दफन कर दिया गया. ऐसा सरकार को नहीं करना चाहिए. क्या कहते हैं अधिकारीयह आम लोगों के लिए बहुत ही सुविधाजनक नियम है. बस फाॅर्म भरें और ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाएं. फर्जीवाड़ा हुआ तो सीधे कार्रवाई के दायरे में जमीन खरीदने व बेचने वाला आ जायेगा. दस्तावेज नवीसों को कोई नुकसान नहीं होगा. दस्तावेज तैयार तो करना ही होगा. आय का साधना बना हुआ है. अमित कुमार सिन्हा, सहायक निबंधन पदाधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >