वॉलीबाॅल में थावे ने महम्मदपुर को 3-2 से हराया बैडमिंटन अंडर-15 डबल में वैभव एंड पार्टी की जोड़ी आगेगोपालगंज क्लब में मेगा खेल टूर्नामेंट का दूसरा दिनफोटो – 11 – बॉलीबाल खेलते कर्मचारी संवाददाता. गोपालगंज मेगा खेल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेलप्रेमियों से गोपालगंज क्लब भरा रहा. मेगा खेल में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कैरम, टेबुल टेनिस, विलियर्ट्स खेल का दूसरा दिन था. वॉलीबाॅल इंदरवा बनाम विलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें 2-1 से इंदरवा की टीम जीत गयी. थावे और महम्मदपुर के बीच हुए मुकाबले में थावे की टीम 3-2 से महम्मदपुर को हरा कर अगले दौर में शामिल हुई, जबकि बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-15 सिंगल में सोनल ने सारंग को 30-18 से हराया. सोनल ने ओमशेखर को 30-21 से हराया, अविनाश ने शिवम का 30-10 से हराया. आशिक ने उमंग को 30-20 से हराया, आयुष ने मिंशु को 30-16 से हराया. अरबाज ने शिवम को 30-27 से हराया. वहीं, अंडर-15 डबल में वैभव की जोड़ी ने उमंग व तौकीर को 30-24 से हराया. अविनाश की जोड़ी ने वैभव की जोड़ी को 30-06 से हराया, तौकीर व शिवम की जोड़ी ने सत्यम की जोड़ी को 30-23 से हराया, तालीम व आशिक की जोड़ी ने मिंशु व राजा को 21-19, 21-18 से हराया. क्लब के सचिव अधिवक्ता म परवेज हसन ने बताया कि पहली बार गोपालगंज क्लब ने अपने संस्थापक सदस्यों के नाम से उनको श्रद्धांजलि के स्वरूप में उनके नाम पर खेल का आयोजन किया है.
वॉलीबॉल में थावे ने महम्मदपुर को 3-2 से हराया
वॉलीबाॅल में थावे ने महम्मदपुर को 3-2 से हराया बैडमिंटन अंडर-15 डबल में वैभव एंड पार्टी की जोड़ी आगेगोपालगंज क्लब में मेगा खेल टूर्नामेंट का दूसरा दिनफोटो – 11 – बॉलीबाल खेलते कर्मचारी संवाददाता. गोपालगंज मेगा खेल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेलप्रेमियों से गोपालगंज क्लब भरा रहा. मेगा खेल में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कैरम, टेबुल टेनिस, […]
