गुपचुप तरीके से चल रही हैं ताड़ी की दुकानें

हाजीपुर : राज्य सरकार द्वारा ताड़ी की बिक्री पर रोक लगाये जाने के बावजूद जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से दुकानें चलायी जा रही हैं. रोक की घोषणा के तीसरे दिन व्यवसायियों ने जगह-जगह सड़क जाम एवं बैठक कर सरकार के इस निर्णय का विरोध किया और इसके विरुद्ध आंदोलन की घोषणा […]

हाजीपुर : राज्य सरकार द्वारा ताड़ी की बिक्री पर रोक लगाये जाने के बावजूद जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से दुकानें चलायी जा रही हैं. रोक की घोषणा के तीसरे दिन व्यवसायियों ने जगह-जगह सड़क जाम एवं बैठक कर सरकार के इस निर्णय का विरोध किया और इसके विरुद्ध आंदोलन की घोषणा की है. शहर के आसपास इलाकों में व्यवसाय करनेवाले लोगों ने शहर में एक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और व्यवसाय पर लगी रोक को हटाने की मांग की.

प्रशासन भले ही ताड़ी दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन शहर के गुदरी बाजार की सपाटु गली सहित कई स्थानों पर अब भी ताड़ी बेची जा रही है. ताड़ी विक्रेताओं का कहना है कि ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है. सबसे बड़ी बात है कि दलित-महादलित समुदाय की एक बड़ी आबादी इसके व्यवसाय में लगी है, जो सरकार के इस निर्णय से बेरोजगार होकर सड़कों पर आ जायेगी.

ताड़ी बिक्री पर रोक को लेकर पेशेवरों में आक्रोश : जंदाहा. सरकार के द्वारा ताड़ी की बिक्री पर रोक को लेकर इस व्यवसाय से जुड़े जातिगत पेशेवरों में भारी आक्रोश व्याप्त है. इस पेशे से जुड़े समाज के लोगों ने सरकार द्वारा इन लोगों के पुश्तैनी व्यवसाय पर रोक लगाये जाने को एक साजिश बताते हुए इस समुदाय के लोगों को बेरोजगार बनाये जाने का आरोप लगाया गया है. सरकार के इस निर्णय के विरोध में पासी समाज के लोगों ने अपनी एकजुटता के साथ जम कर नारेबाजी करते हुए सरकार से इस निर्णय पर पुन: विचार किये जाने तथा पुश्तैनी धंधा नहीं छीने जाने की मांग की है.
प्रखंड के अरनियां गांव में सरकार के इस निर्णय के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए इसको लेकर आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, पूर्व मुखिया दिलीप राय ने कहा कि ताड़ी दलित समूदाय के लोगों का जीविकोपार्जन का आधार है. इसे प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए तथा सरकार को इस निर्णय पर विचार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >