नवगछिया : गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को रंगरा के भवानीपुर में फत्तो पंडित के साथ मारपीट करने व जिला पार्षद इस्माइलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश्वरी मंडल को धमकी देने के मामले में जमानत मिल गयी है़ सोमवार को विधायक रंगरा थाना कांड संख्या 48/16 फत्तो पंडित के साथ मारपीट के मामले में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम वन की अदालत स्वयं उपस्थित हुए.
जमानतीय धारा होने के आधार पर विधायक को न्यायालय ने जमानत दे दी. वहीं कमलेश्वरी मंडल को धमकी देने के मामले में विधायक सहित गुलचरण मंडल, विद्यापति मंडल, देवल मंडल, एवं दयानंद मंडल को जमानत िमली.
