कोई आय छुपाये इसके लिए आयकर विभाग से भी सहायता ली जायेगी
गोपालगंज : 10 लाख रुपये सालाना आये वालों की रसोई गैस सब्सिडी हाथ से जायेगी. इस आदेश पर वित मंत्रालय काफी दिन पहले ही मुहर लगा चुका है. अब इसे लेकर जमीनी कवायद शुरू हुई है. उपभोक्ताओं को कंपनी के एसएमएस पिछले कई दिन से आ रहे हैं और एजेंसियों को भी फॉर्मेट भेजा जा चुका है. कोई आय छुपाये इसके लिए आयकर विभाग से भी सहायता ली जायेगी. आयकर विभाग कंपनियों को सूची मुहैया करा देगा, जिसके बाद सब्सिडी ऑटोमेटिक तरीके से बंद हो जायेगी.
रसोई गैस सब्सिडी में फर्जीवाड़ा रोकने के साथ ही सब्सिडी छोड़ने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया. मोबाइल से बुकिंग करने के दौरान यह अपील अब तक जारी है. करीब साल भर पहले 10 लाख रुपये सालाना आये वालों के लिए सब्सिडी खत्म करने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर कुछ महीने पहले मुहर लग गयी. अब इसे समान तरीके से पूरे देश में लागू किया जाना है. इस फेहरिस्त में लगभग पांच हजार लोग गोपालगंज के भी हैं. अब 10 लाख रुपये आय वालों की सब्सिडी रोकने की तैयारी है.
उपभोक्ताओं के पास पहुंच रहे घोषणापत्र देने के एसएमएस
हो सकता है ऐसा भी
10 लाख रुपये सालाना आय वालों की सब्सिडी खत्म करने के लिए ऑयल कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र या अच्छी तनख्वाह देने वाले उपक्रमों के कर्मचारियों से घोषणापत्र भरवाने की कोशिश कर सकती हैं. सब्सिडी तय स्लॉट पर बंद कराने को देश भर में समान रूप से कवायद होना है.
ऐसे तमाम व्यापारी, डॉक्टर, अधिकारी हैं जिनकी आय 10 लाख रुपये से ऊपर है और सब्सिडी भी ले रहे हैं. जिनकी आय इस दायरे में नहीं है, उनके लिए जरूरी है कि वे इनकम टैक्स रिटर्न भर कर फॉर्मेट जमा कर दें.
