सिसई में महिलाओं पर फायरिंग कर घर में लूटपाट, 15 पर केस
गोपालगंज : बरौली थाने के सिसई गांव में महिलाओं पर फायरिंग कर लूटपाट की गयी. मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये. उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. पुलिस ने इस मामले में घायल महिला कोशिला देवी के बयान पर 15 नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर […]
गोपालगंज : बरौली थाने के सिसई गांव में महिलाओं पर फायरिंग कर लूटपाट की गयी. मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये. उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. पुलिस ने इस मामले में घायल महिला कोशिला देवी के बयान पर 15 नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.
घायल महिलाओं ने आरोप लगाया कि सिसई गांव में तीन-चार वाहनों से 15 -20 लोग लाठी-डंडे और हरवे हथियार लेकर पहुंच गये. घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही 90 हजार की संपत्ति लूट ली गयी.
विरोध करने पर लाठी-डंडे से ज्ञांती देवी, इंदू देवी, नागेंद्र कुमार को घायल कर दिया गया. लूटपाट के बाद राइफल से महिलाओं पर फायरिंग की गयी. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.