घर यूपी, निवास विजयीपुर का शिक्षक की नौकरी अरवल में

फर्जी निवास पर नौकरी कर रहे गुरुजी पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई की अनुशंसा विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस गोपालगंज : फर्जी निवास पर शिक्षक की नौकरी कर रहे यूपी के गुरुजी पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा की है. गोपालगंज के विजयीपुर थाने में अरवल जिले में […]

फर्जी निवास पर नौकरी कर रहे गुरुजी पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई की अनुशंसा

विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
गोपालगंज : फर्जी निवास पर शिक्षक की नौकरी कर रहे यूपी के गुरुजी पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा की है. गोपालगंज के विजयीपुर थाने में अरवल जिले में नौकरी कर रहे गुरुजी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विभागीय जांच के बाद मठिया सहडिगरी स्कूल के शिक्षक योगेंद्र तिवारी ने यूपी के देवरिया जिले के कोतवाली थाने के बड़हरा निवासी सुरेश चंद्र पांडेय पर विभाग को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सहायक शिक्षक सुरेश चंद्र पांडेय अरवल जिले में कुर्था थाना क्षेत्र के लारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. नियोजन के समय शिक्षक ने विजयीपुर के सहडिगरी गांव के निवासी होने का प्रमाणपत्र दिया था. जांच के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. विजयीपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच- पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >