पूर्व सांसद के रिश्तेदार ने दी धमकी, घर पर की फायरिंग

गोपालगंज : हत्या का केस नहीं उठाने पर पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार घनश्याम यादव ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है और घर पर पहुंच कर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर घनश्याम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी […]

गोपालगंज : हत्या का केस नहीं उठाने पर पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार घनश्याम यादव ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है और घर पर पहुंच कर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर घनश्याम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. नगर थाने के अरार गांव के नीतीश कुमार के पिता की पिछले वर्ष चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी थी. कांड संख्या 305/15 को उठाने के लिए कई दिनों से धमकी दी जा रही थी. केस नहीं उठाने पर घनश्याम यादव घर पर पहुंच कर रायफल से फायरिंग की.

इसके बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पूरा परिवार दहशत की साये में जी रहा है. उधर, घटना के बाद से ही आरोपित घनश्याम यादव घर छोड़ कर फरार है. पीड़ित ने कहा कि हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपित घनश्याम के करीबी हैं.

इसलिए केस उठाने के लिए बार-बार धमकी दी जा रही.

नगर थाने के इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में संलिप्त आरोपित की तलाश में छापेमारी भी की जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >