कामगार नहीं होंगे बेकार रेक्टीफायड स्पिरिट के बदले बनेगा एथेनॉल

नयी शराब नीति के बाद सोनासति कंपनी ने बनायी नयी रणनीति बैकुंठपुर : नयी शराब नीति लागू होने के बाद भी सोनासति ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी, राजापट्टी के कामगार बेकार नहीं होंगे. शराब नीति में बदलाव के साथ ही कंपनी ने भी अपने उत्पादन में भी बदलाव करने का फैसला लिया है. यहां अब […]

नयी शराब नीति के बाद सोनासति कंपनी ने बनायी नयी रणनीति

बैकुंठपुर : नयी शराब नीति लागू होने के बाद भी सोनासति ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी, राजापट्टी के कामगार बेकार नहीं होंगे. शराब नीति में बदलाव के साथ ही कंपनी ने भी अपने उत्पादन में भी बदलाव करने का फैसला लिया है. यहां अब रेक्टीफायड स्पिरिट के बदले एथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा.
कंपनी का यह फैसला एक अप्रैल से ही लागू हो जायेगा. इसकी सारी तैयारी कर ली गयी है. आसपास के लोगों में यह भय था की नयी शराब नीति के बाद कंपनी के बंद हो जाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन सौ कामगार बेकार हो जायेंगे. लेकिन, कंपनी ने बदलाव का निर्णय लेकर कामगारों में एक नयी उम्मीद जगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >