शिक्षक के घर से 25 लाख की चोरी

गोपालगंज : सदर ब्लॉक के सामने शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर 20 लाख के जेवर समेत 25 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. शिक्षक ने सोमवार की सुबह घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. हजियापुर संस्कृत प्राथमिक स्कूल […]

गोपालगंज : सदर ब्लॉक के सामने शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर 20 लाख के जेवर समेत 25 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. शिक्षक ने सोमवार की सुबह घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. हजियापुर संस्कृत प्राथमिक स्कूल के शिक्षक प्रभात रंजन उर्फ गुड्डु का पूरा परिवार होली में अपने गांव कटेया के रसौती में गया था. सोमवार को घर पर लौटने के बाद दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.

इस संबंध में नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिक्षक की ओर से चोरी की लिखित शिकायत नहीं की गयी है. लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पता चलेगा कितनी की संपत्ति चोरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >