असहायों के बीच यूथ फोर्स ने बांटा कंबल

असहायों के बीच यूथ फोर्स ने बांटा कंबल फोटो नं-13, गरीबों के बीच कंबल वितरण करते दिपक द्विवेदी कुचायकोट. काला मटिहनिया पंचायत के विश्वम्भरपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर में यूथ फोर्स के बैनर तले गरीब, विधवा, विकलांग लोगों के बीच भाजपा नेता दीपक द्विवेदी के द्वारा कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने असहाय लोगों […]

असहायों के बीच यूथ फोर्स ने बांटा कंबल फोटो नं-13, गरीबों के बीच कंबल वितरण करते दिपक द्विवेदी कुचायकोट. काला मटिहनिया पंचायत के विश्वम्भरपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर में यूथ फोर्स के बैनर तले गरीब, विधवा, विकलांग लोगों के बीच भाजपा नेता दीपक द्विवेदी के द्वारा कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने असहाय लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण कैंप का आयोजन किया था. कैंप में दर्जनों गांवों से पांच सौ से अधिक गरीब पहुंचे थे. कंबल वितरण कैंप के संयोजक मुकेश सिंह, संरक्षक रितेश सिंह, यूथ फोर्स के कार्यकर्ता संजय सिंह, राजेश सिंह, पल्टू सिंह, दीपक जीतू, आदित्य तिवारी की मौजूदगी में कंबल वितरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >