नीतीश से किसी बात पर विरोध नहीं: लालू कहा, मोदी के हाथ में देश सुरक्षित नहींराष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए लालू प्रसाद अधिकृतविपक्ष हमें लड़वाना चाहता है, इससे सावधान रहना होगा20 साल चलेगी हमारी सरकार बॉक्सनौवीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्षलालू प्रसाद नौवीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं. रविवार को पार्टी के खुले अधिवेशन में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने इसकी औपाचारिक घोषणा की और लालू प्रसाद को इसका प्रमाणपत्र सौंपा. पार्टी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने लालू प्रसाद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. बॉक्सपार्टी झंडे के इस्तेमाल का बनेगा नियमउन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद बहुत लोग पार्टी के झंडे का दुरुपयाेग करने लगा है. इससे पार्टी की बदनामी होती है. पार्टी तय करेगी कि किस नेता को पार्टी के झंडे का उपयोग करना है. इससे झंडे के दुरुपयोग पर रोक लगेगी. संवाददाता, पटनाराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को कहा कि मेरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किसी भी बात पर विरोध नहीं है. सभी कामों के लिए हम आपस में बात करते हैं. महागंठबंधन की सरकार हमारी सरकार है. बिहार की जनता के लिए कुव्वत भर काम करेंगे. राज्य की विकास के लिए केंद्र से संघर्ष भी करेंगे. हम सांप्रदायिकता के फन को कुचलेंगे और भाजपा को हस्तिनापुर की सत्ता से भी बाहर करेंगे. रविवार को नौवीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा के बाद एसके मेमोरियल सभागार में लालू प्रसाद ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. कहा कि देश नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं है. उन पर यह मेरा सीधा चार्ज है. उन्होंने कहा कि भाजपावाले चुनाव के पहले कहते थे कि गंठबंधन नहीं होनेवाला है. जब गंठबंधन हो गया, तो कहने लगे कि लालू और नीतीश एक दूसरे को अपना वोट ट्रांसफर नहीं करा सकेंगे, लेकिन राजद, जदयू और कांग्रेस के समर्पति कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखायी. हम उनको प्रणाम करते हैं. अब विरोधी कहता है कि यह सरकार नहीं चलेगी. श्री प्रसाद ने कहा कि अब उनकी योजना है कि लालू-नीतीश में लड़वाओ. प्रचार करता है कि सरकार जा रही है. लालू इस सरकार को चलने नहीं देगा. हम कहते हैं कि यह सरकार 20 साल चलेगी. वह इस तरह का प्रचार कर गरीब -गुरबों को अपमानित करना चाहते हैं. इससे सावधान रहना होगा.बिहार के बाद कोलकाता में घुसने की भाजपा की योजना को कर दिया फेल लालू प्रसाद ने कहा कि देश की सेना सुरक्षित नहीं है. पठानकोट में सेना पर हमला होता है. हमारे जवान शहीद हो जाते हैं. आतंकी कैसे घुसा? बाेर्डर पर ज्वालामुखी की तरह खतरा बना हुआ है. श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा पलटन आ गया था. बिहार के बाद उनकी कोलकाता में घुसने की योजना थी. उनका खतरनाक डिजाइन था. बिहार की जनता ने उनकी योजना को फेल कर दिया. अारएसएस किस अधिकार से केंद्र सरकार की करती है समीक्षाश्री प्रसाद ने कहा कि हमारे पास पांच हजार लोग रोज मिलने आते हैं. जितना हम चुनाव में नहीं परेशान होते थे, उससे अधिक ऊर्जा मिलने में खत्म हो जाती है. हमने ममता कार्यकर्ता की बरखास्तगी का मामला दरभंगा के सिविल सर्जन को फोन पर बताया. वह सिविल सर्जन चर्चित है. हमारे सेक्रेटरी रह चुके एक नेता ने कहा कि किस हैसियत से लालू प्रसाद ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आरएसएस के मोहन भागवत किस हैसियत से केंद्र सरकार की समीक्षा करते हैं? भागवत को पीएम मोदी सरकार चलाने की पूरी जानकारी क्यों देते हैं? आरएसएस को दाद, खाज, खुजली बताते हुए उन्होंने कहा कि इनके उकसावे मे मत आओ. इससे सावधान रहना चाहिए. यह भाेले-भाले हिंदुओं को फंसाता है. भूमिहीनों के लिए अलग से बने मंत्रालयउन्होंने कहा कि देश के एक तिहाई लोग भूमिहीन है. इनके पास भी जमीन थी. इनकी जमीन हड़प ली गयी. एक-एक घर में चार बेटे और पतोहु कैसे रहते होंगे. 51 प्रतिशत लोग दिहाड़ी काम कर जीवन चला रहे हैं. जातिगत जनगणना के तहत आर्थिक गणना के जो तसवीर सामने आयी है, वह डरावनी है. ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार अलग से बजट बनाये. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हम मांग करते हैं कि इनके लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाये. इनकी मांगों के लिए हम दिल्ली को घेरेंगे. पासवान भाई अपने परिवार को जल्द चुनाव होने की सांत्वना देते हैंरामविलास पासवान पर चुटकी लेते हुए लाल प्रसाद ने कहा कि आजकल पासवान भाई पत्रकार सम्मेलन में भतीजा प्रिंस, भाई पशुपति और परिवार के अन्य सदस्यों को पत्रकार सम्मेलन में बैठा कर कहते हैं कि यह सरकार चलनेवाली नहीं है. दो साल में ही चुनाव होगा. दरअसल, उनके दो विधायक जीते, पर परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं जीत सका. इसलिए वे परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हैं कि जल्द ही विधानसभा चुनाव होनेवाला है.
नीतीश से किसी बात पर विरोध नहीं: लालू
नीतीश से किसी बात पर विरोध नहीं: लालू कहा, मोदी के हाथ में देश सुरक्षित नहींराष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए लालू प्रसाद अधिकृतविपक्ष हमें लड़वाना चाहता है, इससे सावधान रहना होगा20 साल चलेगी हमारी सरकार बॉक्सनौवीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्षलालू प्रसाद नौवीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं. रविवार को पार्टी […]
