अपराध पर काबू पाने को कृतसंकल्पित है सरकार : मदन मोहन झा कितनी भी पहुंचवाला या शक्तिशाली अपराधी हो, उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने से बाज नहीं आयेगीसदाकत-आश्रम में ‘जनता से मिलिये कार्यक्रम’ में 60 फरियादियों से मिले भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री गरीब सवर्णों को भी तीन डिसमिल जमीन देने की योजना पर विभाग में हो रहा मंथन दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली भूमि विवाद निपटारे का कई अधिकारियों को फोन पर मंत्री ने दिया निर्देश संवाददाता, पटना बिहार सरकार अपराध पर काबू पाने के लिए कृत संकल्पित है. उक्त दावा शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा ने किया. वे सदाकत आश्रम में ‘जनता से मिलिए कार्यक्रम’ के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी पहुंचवाला या शक्तिशाली अपराधी हो, उसपर सरकार कड़ी कार्रवाई करने से बाज नहीं आयेगी. उन्होंने कहा कि सरकार गरीब सवर्णों को भी तीन डिसमिल जमीन देने की कार्य योजना पर कार्य कर रही है. ‘जनता से मिलिए कार्यक्रम’ के दौरान विभिन्न जिलों से आये करीब 60 फरियादियों से राजस्व मंत्री मिले. नौबतपुर, पटना से चन्द्रेश्वरी देवी की जमीन हड़पने, हाजीपुर के बृजनन्दन राय, गया की गीता देवी के पिता की हत्या कर उनकी 12 बीघा जमीन हड़पने, धनरूआ प्रखंड के सेवानिवृत्त डाक विभाग कर्मचारी रघुवंश कुमार की भू-संपदा कार्यक्रम के दौरान यार पुर, शिवाजी पथ और गर्दनीबाग मुहल्ला के राजीव रंजन, पप्पू कुमार, अविनाश कुमार, प्रेम कुमार सिंह, अजय कुमार, संदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिह, अरविन्द कुमार सिंह और अभय कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सुबोध कुमार, ब्रजेष पाण्डेय, संजय सिन्हा, डाॅ हरखू झा, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, सुमन कुमार मल्लिक, लाल बाबू लाल, डा. अम्बुज किशोर झा, अखिलेश्वर सिंह, डाॅ एसपी शाही, उदय शर्मा, रंजीत झा, डाॅ पुरषोत्तम मिश्र, मनोज कुमार सिन्हा, विश्वेश्वर प्रसाद, अविनाश कुमार, प्रो. विद्यानन्द मिश्र, आभा सिंह, रेखा देवी, शरीफ रंगरेज और वकील चौधरी आदि उपस्थित थे.
अपराध पर काबू पाने को कृतसंकल्पित है सरकार : मदन मोहन झा
अपराध पर काबू पाने को कृतसंकल्पित है सरकार : मदन मोहन झा कितनी भी पहुंचवाला या शक्तिशाली अपराधी हो, उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने से बाज नहीं आयेगीसदाकत-आश्रम में ‘जनता से मिलिये कार्यक्रम’ में 60 फरियादियों से मिले भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री गरीब सवर्णों को भी तीन डिसमिल जमीन देने की योजना पर […]
