अधिवेशन के बाद लालू प्रसाद राज्य का करेंगे दौरा

अधिवेशन के बाद लालू प्रसाद राज्य का करेंगे दौराकहा, शराबबंदी जदयू-राजद का सामूहिक निर्णयजिसने वोट दिया, उसकी गरीबी करेंगे दूरसंवाददाता, पटनापार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि वे इस महाधिवेशन के बाद देश का दौरा करने के साथ-साथ पूरे राज्य का भी दौरा करेंगे. […]

अधिवेशन के बाद लालू प्रसाद राज्य का करेंगे दौराकहा, शराबबंदी जदयू-राजद का सामूहिक निर्णयजिसने वोट दिया, उसकी गरीबी करेंगे दूरसंवाददाता, पटनापार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि वे इस महाधिवेशन के बाद देश का दौरा करने के साथ-साथ पूरे राज्य का भी दौरा करेंगे. राज्य सरकार को विफल करने के लिए राज्य में भाजपा का कुहासा लगा है. हम बिहार का दौरा कर इस कुहासा को फाड़ देंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की अतिपिछड़ी, पिछड़ी, अल्पसंख्यक अाादि ने सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया है. हमलोग इनकी गरीबी दूर करेंगे. शराबबंदी के निर्णय को राजद और जदयू का सामूहिक निर्णय बताते हुए प्रसाद ने कहा कि यह गांव की महिलाओं की मांग पर लिया गया निर्णय है. इसे कारण राजद को 20 प्रतिशत महिलाओं का अतिरिक्त वोट मिला है. स्प्रीट बनाने वाली कंपनियों को इथेनॉल बनाने का सलाह देते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार को फेल करने में जुटी है. जनता के बीच भाजपा को बेनकाब करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना होगा कि आतंकवादी कैसे पठानकोट पहुंच गया? पठाकोट हमला में शहीद हुए जवानों को सलाम करते हुए प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में समान विचारधारा के लोगों को एकजुट कर वे पीएम नरेंद्र मोदी को पटकनी देंगे. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पासवान ने तेजस्वी और तेज प्रताप के चुनाव लड़ाने पर परिवारवाद बताते थे. चुनाव में जनता ने उनके पूरे कुनबे को हराकर सबक सिखाया. उन्होंने कहा कि निजी कंपनी के इंजीनियर की हत्या कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की है. तेजस्वी प्रसाद यादवउप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जिन भूमिहीनों ने हमारी सरकार बनायी है, हमें उनकी मदद करनी चाहिए. लालू प्रसाद को नौवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता की लड़ाई लड़ते रहे हैं. पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को गरीबों के लिए काम करने का सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी में शामिल करना होगा. राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि पार्टी के सामाजिक न्याय के निर्णय पर सभी को चलना चाहिए. बिहार में अच्छा काम हो रहा है, इससे भाजपा को जलन हो रही है. बिहार की सरकार को जंगल राज कहने वालों को सबक सिखाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में अच्छे प्रवक्ताओं की भर्ती होनी चाहिए. यूपी, पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने और चुनाव लड़ने का उन्होंने सुझाव दिया. कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद, पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह आदि शामिल थे. वहीं जगदानंद सिंह ने संगठन से संबंधित प्रस्ताव बैठक में रखा, जबकि गौतम सागर राणा ने आर्थिक प्रस्ताव, मुंद्रिका सिंह यादव ने किसान से संबंधित प्रस्ताव, मंत्री शिवचंद्र राम ने शिक्षा से संबंधित, विदेश मामलों से संबंधित प्रस्ताव यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, अल्पसंख्यक मामलों से संबंधित प्रस्ताव तनवीर हसन और राजनीतिक प्रस्ताव इलियास हुसैन ने रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >