व्यवसायियों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

व्यवसायियों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन सासामुसा. सासामुसा रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यवसायियों ने शनिवार को स्टेशन पर प्रदर्शन किया. व्यवसायियों का आरोप है कि सासामुसा रेलवे स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी पूरी रात अंधेरा में डुबा रहता है. आये दिन यात्रियों से लूटपाट होती है. व्यवसायियों ने कहा […]

व्यवसायियों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन सासामुसा. सासामुसा रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यवसायियों ने शनिवार को स्टेशन पर प्रदर्शन किया. व्यवसायियों का आरोप है कि सासामुसा रेलवे स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी पूरी रात अंधेरा में डुबा रहता है. आये दिन यात्रियों से लूटपाट होती है. व्यवसायियों ने कहा कि सासामुसा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र आज तक नहीं खुला. इसके अलावा जलालपुर स्टेशन को आदर्श बनाने के लिए सांसद पहल कर रहे हैं, लेकिन सासामुसा के साथ अनदेखी की जा रही है. सांसद पर भी भेदभाव का आरोप लगाया गया. व्यवसायियों ने कहा कि सासामुसा को आदर्श रेलवे स्टेशन तथा इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग पूरी नहीं हुई, तो रेल चक्का जाम कर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों में मोहन प्रसाद गुप्ता, शंभु शरण वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद सोनी, अन्नु पांडेय, पारस यादव, जितेंद्र वर्णवाल, सुशांत कुमार, अजीत वर्णवाल, नंद लाल यादव तथा सरपंच रामेश्वर मिश्र की भूमिका प्रमुख रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >