मकर संक्रांति : गरीबों के बीच कंबल वितरित फोटो .14 कंबल वितरित करते मुखिया पप्पू राय संवाददाताभोर/कटेया . मकर संक्रांति के अवसर भोरे प्रखंड की कोरेया पंचायत के मुखिया राजीव रंजन राय उर्फ पप्पू राय ने कोरेया एवं बखरिया गांव में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया़ बखरिया गांंव में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गरीबों के बीच कंबल बांटा गया़ वहीं दोपहर में मुखिया ने अपने आवास पर भोजन कराने के बाद सैकड़ों गरीबों को कंबल दिया़ मौके पर व्यास चौधरी, प्रेम यादव, निजाम मियां, शंभू भारती, डाॅ अरुण, जितेंद्र यादव, रंगीला मांझी आदि लोग मौजूद थे़ वहीं विजयीपुर प्रखंड के पटखौली गांव निवासी समाजसेवी राजेंद्र ओझा ने अपने आवास पर भारी भीड़ के बीच गरीबों को कंबल बांटा़ पटखौली, धोबवल, मझवलिया गांव के गरीबों को भोजन कराने के बाद कंबल वितरण किया गया़ इस अवसर पर श्री ओझा ने घोषणा की कि हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर किया जायेगा़ मौके पर नागेंद्र सिंह, धनंजय ओझा, अयोध्या सिंह, रामाशीष साह, बलराम यादव, बैद्यनाथ राम, पारस सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे़
मकर संक्रांति : गरीबों के बीच कंबल वितरित
मकर संक्रांति : गरीबों के बीच कंबल वितरित फोटो .14 कंबल वितरित करते मुखिया पप्पू राय संवाददाताभोर/कटेया . मकर संक्रांति के अवसर भोरे प्रखंड की कोरेया पंचायत के मुखिया राजीव रंजन राय उर्फ पप्पू राय ने कोरेया एवं बखरिया गांव में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया़ बखरिया गांंव में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में […]
