पूर्व विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटन

पूर्व विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटन बैकुंठपुर . प्रखंड के कतालपुर गांव स्थित फकलपुरा में एक प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह के हाथों कराया गया. विधायक ने विराट सृष्टि पब्लिक स्कूल का उद्घाटन दीप प्रज्विलत कर किया. उसके बाद संबोधन में स्कूल के बच्चों को मन लगा कर […]

पूर्व विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटन बैकुंठपुर . प्रखंड के कतालपुर गांव स्थित फकलपुरा में एक प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह के हाथों कराया गया. विधायक ने विराट सृष्टि पब्लिक स्कूल का उद्घाटन दीप प्रज्विलत कर किया. उसके बाद संबोधन में स्कूल के बच्चों को मन लगा कर पढ़ने व जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए दीपक की लौ की भांति सदैव उपर की ओर बढ़ने की शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन समारोह में बसंतपुर के पूर्व विधायक विद्या भूषण सिंह, जदयू नेता बिरेंदर सिंह, बाबर अली, प्रिंस कुमार, अभय पांडेय, शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, रंजन सिंह, चंदन व मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >