हथुआ में 10 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन

हथुआ में 10 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन हथुआ. विद्युत बिजली कंपनी ने राजस्व में वृद्धि को लेकर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की. इस दौरान सोहागपुर पंचायत के भरतपुरा गांव में पांच हजार से ऊपर 10 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया. जेइ ने बताया कि हथुआ में 13 हजार तीन सौ 15 उपभोक्ता […]

हथुआ में 10 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन हथुआ. विद्युत बिजली कंपनी ने राजस्व में वृद्धि को लेकर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की. इस दौरान सोहागपुर पंचायत के भरतपुरा गांव में पांच हजार से ऊपर 10 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया. जेइ ने बताया कि हथुआ में 13 हजार तीन सौ 15 उपभोक्ता हैं. इनमें 33 प्रतिशत उपभोक्ता प्रतिमाह विपत्र का भुगतान करते हैं. वहीं, हथुआ में लगभग चार सौ वैसे उपभोक्ता हैं, जो पूर्व में किरायेदार थे और उनके नाम से कनेक्शन चल रहा है. उक्त उपभोक्ता हथुआ से बाहर चले गये हैं, लेकिन उनका विपत्र अब भी जारी है. वैसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर स्थायी पते पर नोटिस भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >