सड़क हादसे में राहगीर की मौत

सड़क हादसे में राहगीर की मौत पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बनकटिया निवासी झूलन प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की […]

सड़क हादसे में राहगीर की मौत पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बनकटिया निवासी झूलन प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. झूलन प्रसाद श्रीवास्तव पंचदेवरी की ओर जा रहे थे, तभी पंचदेवरी और जमुनाहां के बीच सेमरिया मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए पीएचसी में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि ट्रक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >