संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव

संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव गोपालगंज. सभी शाखाओं पर सामाजिक समरसता का उत्सव मकर संक्रांति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मनायेगा. यह निर्णय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. विभाग कार्यवाहक अंजनी कुमार ने कहा कि संघ द्वारा पूरे वर्ष शाखा सह सामाजिक समरसता वर्ष आयोजित किये जायेंगे. इसके अंतर्गत […]

संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव गोपालगंज. सभी शाखाओं पर सामाजिक समरसता का उत्सव मकर संक्रांति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मनायेगा. यह निर्णय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. विभाग कार्यवाहक अंजनी कुमार ने कहा कि संघ द्वारा पूरे वर्ष शाखा सह सामाजिक समरसता वर्ष आयोजित किये जायेंगे. इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता जिला संघ चालक जितेंद्र शर्मा तथा मंच संचालन जिला कार्यवाहक राजेश कुमार ने की. संघ के जिला संपर्क प्रमुख राकेश भारती, अशोक कुमार, मनोज सिंह, रंजीत मिश्रा, हेमंत कुमार यादव, व सुभाष कुमार आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >