आज व कल लगेगा बिजली विभाग का कैंप

आज व कल लगेगा बिजली विभाग का कैंप बैकुंठपुर. विधायक की पहल पर बिजली विभाग ने तय किया है कि बुधवार व गुरुवार को दो दिन दिघवा दुबौली, झझवा व बरौली पावर सब स्टेशन में कैंप लगा कर बिजली बिल में गड़बड़ी का सुधार किया जायेगा. भाजपा के मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने बताया कि […]

आज व कल लगेगा बिजली विभाग का कैंप बैकुंठपुर. विधायक की पहल पर बिजली विभाग ने तय किया है कि बुधवार व गुरुवार को दो दिन दिघवा दुबौली, झझवा व बरौली पावर सब स्टेशन में कैंप लगा कर बिजली बिल में गड़बड़ी का सुधार किया जायेगा. भाजपा के मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय पर विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित महाधरना में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी की शिकायत की थी. इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने डीएम से सुधार की आवश्यकता जतायी थी. डीएम राहुल कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए हिदायत देते हुए कैंप लगाने का सुझाव दिया. कार्यपालक अभियंता की मौजूदगी में बिल का सुधार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >