यूथ फेस्टिवल के रूप मे मनी विवेकानंद की जयंती

यूथ फेस्टिवल के रूप मे मनी विवेकानंद की जयंती बरौली. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये. मंगलवार को बरौली के न्यू हाइट्स एकेडमी में स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दुहराया जा रहा था. युवा जहां जागरूकता का संकल्प ले रहे थे, वहीं विशिष्ट अतिथि स्वामी जी […]

यूथ फेस्टिवल के रूप मे मनी विवेकानंद की जयंती बरौली. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये. मंगलवार को बरौली के न्यू हाइट्स एकेडमी में स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दुहराया जा रहा था. युवा जहां जागरूकता का संकल्प ले रहे थे, वहीं विशिष्ट अतिथि स्वामी जी के विचारों पर चलते हुए कौशल विकास के सहारे देश को नयी दिशा देने का संकल्प दिला रहे थे. मौका था स्वामी विवेकानंद जयंती का. नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅरपोरेशन के बैनर तले बरौली के न्यू हाइट्स एकेडमी सह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को संचालित करनेवाले केंद्र में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा महोत्सव के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर अतिथि एवं गण्यमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर संस्था के निदेशक डॉ रामायण सिंह, दिल्ली से आये एनएसडीसी के निदशाक आनंद प्रकाश, सह निदेशक कुमुद रंजन और सेंटर के को-ऑर्डिनेटर रूपेश शुक्ला ने स्वामी जी के विचारों को वर्तमान भारत में उतारने के लिए व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को जागृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >