थावे जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान में 70 यात्री पकड़े गये

थावे. छपरा रेड बेस की ओर से गुरुवार को थावे जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान डीआरएम वाराणसी आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के आदेश पर चलाया गया.

थावे. छपरा रेड बेस की ओर से गुरुवार को थावे जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान डीआरएम वाराणसी आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के आदेश पर चलाया गया. अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करना था. टिकट जांच के दौरान कुल 70 यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया. इन सभी यात्रियों से नियमानुसार कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. रेल अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का अभियान यात्रियों में टिकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राजस्व की क्षति रोकने के लिए चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा. अभियान के दौरान टीटीइ सुधाकर मिश्रा, राजीव कुमार, प्रकाश कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, ममता कुमारी, प्रतिमा कुमारी के साथ रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं आरपीएफ के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >